
शाहपुर, नितिश पठानियां
समाजिक कल्याण व न्यायिक अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी के निवास स्थान शाहपुर में आज लंज का एक शिष्टमंडल उनके साथ मिला। जिसमें पूर्व प्रधान रमेश चंद,वीडीसी मेंवर लंज प्रीतम सिंह, सिंटू भारद्वाज, डडोली पंचायत प्रधान राज कुमार, किशोरी लाल रंधावा,व अन्य लोग शामिल रहे।
शिष्टमंडल ने लंज के उत्थान की वाते मंत्री के समक्ष रखी। लंज महाविद्यालय में इस सत्र से सांइस कक्षाएं चलाने, लंज स्कूल के सांइस लेव का उध्घाटन करने, लंज सीएचसी का जल्द शिलान्यास करने व क्षेत्र के अन्य मुद्दों के मंत्री के समक्ष रखा।
जिनके वारे में मंत्री महोदय ने जल्द सारी समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया। साथ ही मंत्री महोदय ने रूके हुए कार्यों को जल्द शुरू करने की वात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि लंज सीएसी की जमीन पर ट्रांसफर का काम प्राथमिकता पर किया जा रहा है जो कि बहुत जल्द ही पूर्ण हो जाएगा।
