नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
आज दिनांक 23 मई 2023 को डीएवी सीनियर सेकेंडरी में रोमांचक इंटर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।
क्विज को पांच राउंड में बांटा गया था। हर राउंड मिला-जुला रहा जिसमें जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्न थे। सभी छात्र-छात्राएं उत्तर जानने के लिए अपनी सीट पर बैठे हुए थे प्रतिभागी बहुत सक्रिय थे। टीमों के सामने रखे गए सवाल काफ़ी रोमांचक थे ।

सही उत्तर पर दर्शकों में भरपूर उत्साह देखा गया ।इसमें स्वामी दयानन्द हाउस ने पहला स्थान हासिल किया, महात्मा हंस राज हाउस , दूसरे स्थान पर रहा और ए. पी. जे अब्दुल कलाम ने तीसरा स्थान हासिल किया ।
स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने इस कार्यक्रम की सफलता पर छात्र छात्राओं प्रशंसा की व ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने प्रेरणा दी ।

