रोटेरियन राजेश राणा बने रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

रोटरी क्लब शाहपुर बर्ष 2022 – 23 का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम, जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ दुष्यन्त चौधरी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत।

शाहपुर – नितिश पठानियां

रोटरी क्लब शाहपुर , जिला कांगड़ा द्बारा बर्ष 2022-23 का इन्स्टालेशन कार्यक्रम द्रोणाचार्य कालेज रैत में मनाया गया ।कार्यक्रम में जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ० दुष्यन्त चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

वहीं रोटेरियन हरीश गुलाटी कांफ्रेंस चैयरमेन , रोटेरियन कुशतुब गोयल ज़ोनल चैयरमेन सहित रोटरी क्लब धर्मशाला से रोटेरियन अजय शर्मा अध्यक्ष , रोटेरियन बिरेंद्र परमार सहित अन्य पदाधिकारी , रोटरी क्लब पालमपुर से रोटेरियन वाई० आर० बख्शी तथा रोटरी क्लब कांगड़ा से रोटेरियन प्रशांत भशीन सहित अन्य कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।रोटेरियन भूपिन्द्र सिंह परमार इबेंट चैयरमेन द्बारा सभी अतिथियों का स्वागत किया ।

वहीं बर्ष 2022-23 की कमेटी का गठन भी किया गया , जिसमें रोटेरियन रिटायर्ड मेज़र पी० सी० डोगरा को पेटर्न इन चीफ , रोटेरियन ए० के० सिंह को चीफ मेंटर , रोटेरियन राजेश राणा अध्यक्ष , रोटेरियन नरेश लगवाल महासचिव , रोटेरियन जीएस पठानिया क्लब ट्रेनर , रोटेरियन डॉ ब्रजेंद्र शील शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोटेरियन देशराज चौधरी उपाध्यक्ष , रोटेरियन करनैल सिंह चौहान वरिष्ठ संयुक्त सचिव , रोटेरियन सत्येंद्र गौतम वित्त सचिव बनाया गया ।

मुख्यतिथि जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ दुष्यन्त चौधरी के बोल

मुख्यतिथि जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ दुष्यन्त चौधरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में रोटरी क्लब ने सेवा के क्षेत्र में बढ़िया नाम कमाया हुआ है। विश्व को पोलिया मुक्त करने में रोटरी की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

उन्होंने रोटरी क्लब शाहपुर के कार्यों की प्रशंसा की , उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब शाहपुर ने थोड़े ही समय में समाज में बहुत बड़ा सेवा का कार्य किया है।

कोरोना काल में रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा समाज सेवा में सराहनीय कार्य किया है । चाहे रक्तदान हो , पौधारोपण हो , शहीदी दिवस हो या फिर अन्नपूर्णा दिवस हो रोटरी क्लब सदैव आगे रहा है ।

इन्होंने पाया सम्मान

इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्यों के 9 लोगों को सम्मानित किया गया । जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में बाहरवी कक्षा में पूरे प्रदेश में 8 वीं पोजीशन आने पर मांशवी महाजन को शिक्षा के क्षेत्र में एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं के अनिल कुमार, चित्रकला में निपुण दीपक भंडारी, जल विभाग से राकेश कुमार , डाक विभाग से रोहित राणा , बिजली विभाग से प्रिथी सिंह , पुलिस विभाग से हेड कॉन्स्टेबल विशम्भर सिंह तथा खाना बनाने में निपुण शिव कुमार को वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड द्बारा सम्मानित किया गया । साथ ही समाज सेविका का कार्य कर रही डिम्पल जसवाल को गौरव – ए – शाहपुर के ख़िताव से नवाजा गया ।

ये जुड़े क्लब में नए सदस्य

कार्यक्रम में रोटेरियन बिजय पठानियां , रोटेरियन मुकेश शर्मा , रोटेरियन हरबंस सिंह पठानियां , रोटेरियन करतार चंद शर्मा , रोटेरियन बहन सुशुम राणा , विनिता पठानियां , कुसुम पठानियां , डिम्पल जस्वाल सहित आठ नये सदस्यों का स्वागत किया गया तथा उनको पिन अप करके सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर रोटेरियन गंधर्व सिंह पठानियां जिला सचिव इंटरसिटी सहित रोटेरियन राजेश राणा अध्यक्ष , रोटेरियन बलविंदर सिंह पठानियां , रोटेरियन राकेश कटोच , रोटेरियन डॉ श्रीकांत लगवाल व रोटेरियन ई० सी० एल० डोगरा सभी पूर्व अध्यक्ष , रोटेरियन नरेश लगवाल महासचिव , रोटेरियन सत्येंद्र गौतम वित्त सचिव , रोटेरियन रजनेश कुमार शर्मा प्रेस सचिव , रोटेरियन अश्विनी धीमान , रोटेरियन रिटायर्ड मेज़र पी० सी० डोगरा , रोटेरियन डॉ ब्रजेंद्र शील शर्मा, रोटेरियन मेघराज लगवाल , रोटेरियन प्रदीप वलौरिया , रोटेरियन रजत सिंह बलौरिया , रोटेरियन भूपेंद्र परमार , रोटेरियन करनैल सिंह चौहान , रोटेरियन अनूप बलौरिया , रोटेरियन लक्ष्मी कान्त शर्मा , रोटेरियन सर्वजीत शर्मा रोटेरियन राम चन्द शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने भाग लेकर अपने अपने विचार रखे तथा बर्ष 2021-22 के कार्यकाल में रोटरी क्लब शाहपुर द्बारा किये गये कार्यों की सराहना की ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...