रोजगार संघर्ष यात्रा को भारी जनसमर्थन, मशाल जुलूस से खत्म हुआ पहला चरण

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां और फिर चामुंडा मंदिर से रोजगार संघर्ष यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया.

चामुंडा मंदिर से शुरू की गई ये रोजगार संघर्ष यात्रा धर्मशाला पहुंची जहां पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने आरएस बाली को गले लगाया. जैसे जैसे ये यात्रा आगे बढ़ी वैसे वैसे भारी जन सैलाब उमड़ा. यात्रा में युवाओं से लेकर, पुरुषों और भारी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.

आरएस बाली जिंदाबाद के नारों से पूरा कांगड़ा शहर उस वक्त गूंज उठा. जब लोगों ने रोजगार संघर्ष यात्रा में भारी जनसमर्थन देखा. इसके बाद यात्रा गग्गल से होते हुए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. जहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया और जिला परिषद पंकज पक्कू सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आऱएस बाली का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

इस दौरान वहां बाइक रैली निकाली गई. रैली में मौजूद युवाओं का जोश देखकर आरएस बाली खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बाइक रैली के दौरान युवाओं सहित खुद बाइक चलाकर इस यात्रा को आगे बढ़ाया. इसके बाग ये यात्रा 32 मील पहुंची वहां पर भी रोजगार संघर्ष यात्रा में आरएस बाली को लोगों का भारी समर्थन मिलता देखने को मिला.

बत्ती मील होते हुए आरएस बाली की रोजगार संघर्ष यात्रा जब ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला पहुंची. तो वहां भारी संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस निकाला और बेरोजगारों की आवाज बुलंद की.

इस मौके पर पूर्व CPS नीरज भारती के साथ आरएस बाली ने कोटला में मशाल यात्रा निकाली. इस दौरान आरएस बाली ने बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने का ऐलान करने हुए युवाओं से एकजुट होने की अपील की.

आपको बता दें कि, रोजगार संघर्ष यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ 9 सितंबर को नगरोटा बगवां से हो गया है. कल यानि शनिवार को इस यात्रा का दूसरा चरण है. ये यात्रा 10 सितंबर को नूरपुर से शुरू होकर जसूर, इंदौरा, काठगढ़, रैहन, जवाली, नूरपुर और 11 सितंबर को नूरपुर, बनीखेत, चंबा के बाद 12 सितंबर को चंबा से नगरोटा बगवां वापस लौटेगी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...