रैत पोषण पखवाड़े के तहत कार्यक्रमों के आयोजन को दी हरी झंडी

--Advertisement--

पखवाड़े के दौरान मोटे अनाज को लेकर किया जागरूक।

शाहपुर – अमित शर्मा

बाल विकास परियोजना रैत में पोषण पखवाडा के अन्तर्गत 20 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक कुपोषण को कम करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष ने वताया कि शपथ के साथ पोषण पखवाड़ा का आगाज किया गया। साथ ही मोटे अनाज जैसे कि ज्वार वाजरा, रागी, कूटकी कोदो, चना की महतता और किचन गार्डनिंग को आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रोत्साहित किया जाएगा।

21 मार्च को मोटे अनाज पर चित्रकला की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और आंगनबाडी कार्यकताओं द्वारा घर- घर जाकर लोगों को मोटे अनाज के फायदे बताए जाएँगे। सक्षम आगनबाडी केन्द्र में भी पोषण आहार के बारे जानकारी दी जाएगी। 22 मार्च को रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और अच्छी रेसिपी को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा |

23 मार्च को खण्ड स्तर पर मिलेट मेले का आयोजन किया जाएगा। किशोरियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज जैसे कि ज्वार बाजरा रागी की महता के बारे जागरूक किया जाएगा। 24 मार्च को कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानों को सामाजिक- आर्थिक मूल्य बारे जागरूक किया जाएगा।

25 मार्च को गर्भवती धात्री महिलाओं के साथ मोटे अनाज के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। 26 मार्च को आगनवाड़ी कार्यकताओं द्वारा घर- घर जाकर लोगों को मोटे अनाज के फायदे बताए जाएँगे तथा 30 मार्च को प्रभात फेरी द्वारा जागरूक किया जाएगा।

1 अप्रैल को आंगनबाडी केन्द्रों में आयोजित होने वाले सामुदायिक आधारित कार्यक्रम में भी लोकल एक्सपर्ट से गर्भवती, धात्री, किशोरियों, बच्चों की मिलेट बारे जानकारी दी जाएगी। 2 अप्रैल को स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ मोटे अनाज पर चर्चा की जाएगी।  3 अप्रैल को पंचायत स्तर पर लोगों के साथ बैठक की जाएगी और श्री अन्न बारे जानकारी दी जाएगी।

कृषि विभाग, पंचायती राज, खाता आपूर्ति ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण खेल एवं युवा सेवाए तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त भागीदारी से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...