ज्वाली – शिवू ठाकुर
पिछले दिनों ज्वाली के मसतगढ़ की नवविवाहिता रैत नेरटी की 22 वर्षीय निकिता आत्महत्या करने के मामले में
बेटी के माता-पिता और भाई ने बेटी को इंसाफ की गुहार लगाई है।
मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप प्रताड़ित करने का आरोप जड़ते हुए कहा कि उसकी बहन के ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते उसने इतना ख़ौफ़नाक कदम उठाया है।
वहीं मृतका की मां भाई पिता ने बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगते हुए कहा कि उन्हें शक है कि हमारी लड़की ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसको जल्द इंसाफ मिलना चाहिए।
वहीं पीड़ित लड़की के परिवार ने कहा कि 13 अक्तूबर को बेटी की हत्या हुई थी लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को सलाखों के पीछे क्यूं नहीं डाला।
वहीं पीड़ित परिवार ने एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री से मांग की है कि हमारी बेटी के कातिलों को सजा मिलनी चाहिए ताकि मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिले और समाज को एक सबक मिले की आगे से किसी भी मां बहन के साथ ऐसा ना हो।

