
रैत, नितिश पठानियां
रैत की सड़कों पर बेसहारा पशुओं का झुंड वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन कर रह गया है। रैत डिस्पेंसरी के सामने और उसके आसपास के क्षेत्र में रोजाना कई बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इन पशुओं को कहा ले जाया जाए। कई बार स्थानीय लोगों तथा व्यापार मंडल ने इन पशुओं को इकट्ठा कर गोसदनों में भेजा । इसके बावजूद फिर ऐसे ही हालात वन जाते है ।
इन दिनों कई पशु सड़क के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। जिससे जाम तो लग ही रहा है , हादसे भी हो रहे हैं। लोगो ने स्थानीय तथा जिला प्रशासन से इन बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
