रेहलु के गांवों में पंद्रह दिनों से नल सूखे, ग्रामीण परेशान

--Advertisement--

रेहलु के गांवों में पंद्रह दिनों से नल सूखे, ग्रामीण परेशान, 4-5 किलोमीटर चंबी से लाना पड़ता है पानी, बरसात में भूस्खलन व ल्हासे गिरने से कुंओं व हैंड़पंपों का पानी भी पीने योग्य नहीं।

शाहपुर  – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की रेहलु पंचायत के ग्रामीण बरसात के मौसम में जहां रास्तों की खराब दशा से परेशान हैं, वहीं नलों में पानी न आने से लोग बूंद-बूंद के लिये तरस रहे हैं।

पानी की समस्या को लेकर बार-बार अवगत करवाने पर समस्या का हल नहीं हो रहा है। इससे लोग बारिश का पानी पीने की मजबूर हो गये हैं।

पंचायत के वाशिंदे बलशेर सिंह, सन्नी मेहरा, बलवीर, सिंह, तोलाराम, करतार चन्द, विनोद कुमार, हरि सिंह, कुलभूषण बलौरिया, अजय मेहरा, राजीव मांडले, कुलदीप चन्द, सरबण, हरनाम सिंह, मदनलाल, हेमराज ने बताया कि 15 दिनों से नलों में पानी न आने से बेहद परेशान हैं।

पंचायत के कुओं का पानी बरसात के दिनों में गंदे पानी की बजह से पीने योग्य नहीं रहा हैं। लोग 4 से 5 किलोमीटर दूर चंबी में जाकर पानी ले कर आ रहे है।

उन्होंने कहा कि कई बार जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को पेयजल समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन कोई हल नहीं हो रहा हैं।

उन्होंने विधायक केवल पठानिया से मांग की है कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिये विभागीय अधिकारियों को आदेश दें।

सीमा नरयाल, प्रधान रेहलु पंचायत के बोल 

पंचायत में पंद्रह दिनों से पानी नहीं आ रहा हैं। इससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। मैं खुद भी पानी लाने को मजबूर हू।विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया। पर बार बार लैंडस्लाइड होने से पानी की जो मैन पाईप टूट जा रही है।

अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग शाहपुर के बोल 

बरसात के कारण पेयजल पाइपें टूट चुकी है जिससे पेयजल में पिछले दिनों से समस्या चल रही थी लेकिन पिछले कल से ही पाइपें जोड़ने का कार्य कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है। जल्द ही पेयजल समस्या बहाल कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...