नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
रेलवे स्टेशन गुलेर में सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट शिवेन्द्र सैनी के नेतृत्व में रेलवे मास्टर के माध्यम से डीआरएम नॉर्थन रेलवे को स्थानीय लोगों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भेजा गया और माँग रखी की नूरपुर से गुलेर तक रेलगाड़ियाँ बहाल की जाएँ।
आपको बता दें की पिछले आठ महीनों से रेलगाड़ियाँ पूर्ण तरीक़े से बंद हैं,हालाँकि एक महीना पहले काँगड़ा से बैजनाथ तक दो रेलगाड़ियाँ शुरू कर दी गईं हैं,और यहाँ के लोग लगातार रेल बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
एडवोकेट शिवेन्द्र सैनी ने बताया की लोगों को आगे आकर अपनी आवाज़ उठानी पड़ेगी और संघर्ष करने के लिए तैयार होना पड़ेगा और स्थानीय लोगों ने कहा की रेलवे विभाग को जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

