रिश्तेदार के घर बिलासपुर जाने के लिए चुरा ली कार, इस तरह आया पकड़ में

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

राजधानी शिमला के कसुम्पटी इलाके से चोरी हुई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बिलासपुर से आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की हुई कार को भी बरामद किया गया है।

आरोपित ने रिश्तेदार के घर जाने के लिए ही कार को चुराया था। आरोपित की पहचान शक्तिनगर कसुम्पटी निवासी अतेंद्र पाल सिंह के तौर पर की हुई है।

वह कसुम्पटी से कार चोरी कर बिलासपुर अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गया था। कसुम्पटी से गत 27 अप्रैल को मारुति ईको कार चोरी हुई थी।

कार के मालिक ने पहले अपने स्तर पर इसकी छानबीन की। जब कार का कहीं पर पता नहीं चला तो इसकी शिकायत छोटा शिमला थाना में दर्ज करवाई।

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। विक्ट्री टनल, क्रासिंग और टुटू में सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को चोरी हुई कार का सुराग मिला।

इसके आधार पर पुलिस ने चोर को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। शनिवार सुबह कार की लोकेशन का बिलासपुर में पता चला। पुलिस ने आरोपित को वहां गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के रिश्तेदार बिलासपुर में रहते हैं। वह रिश्तेदार के घर गया था। पुलिस की टीम आरोपित को लेकर शिमला पहुंच गई है।

पुलिस छानबीन कर रही है कि आरोपित के ऊपर पहले कोई चोरी का मामला तो दर्ज नहीं है या वह किसी अन्य केस में नामजद तो नहीं है।

डीएसपी (हेडक्वार्टर) कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित से पूछताछ हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...