रिवालसर क्षेत्र के बिजली विभाग की कार्यशैली से क्षेत्र के लोगो में भारी रोष

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

रिवालसर क्षेत्र में बार बार लग रहे अघोषित बिजली कट से स्थानीय लोग विभाग से खासा खफा हैं। स्थानीय लोगों सोहन लाल, राजेश, नवीन, अमित, मीना देवी सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि रिवालसर विद्युत उप मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के लोग विभाग की कार्य प्रणाली से परेशान हैं।

बार बार लगने वाले बिजली कट से उपभोक्ता को अपने कार्य करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा हैं। जगह-जगह पर पेड़ तारों को छू रहे हैं पर विभाग के कानों पर जू तक नहीं रेंग रह रही है। विभाग खुद हादसों को न्यौता दे रहा है।

स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने समस्या का संज्ञान लेते हुए कहा कि विभाग लोगों की समस्या का समाधान करने में असफल रहा है , लोगों को लंबे समय से बिजली के मीटर नहीं लगा रहे है।

वहीं बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लिए 44 ट्रांसफार्मर आए थे जो विभाग द्वारा कहां लगाए गए हैं। उनकी जानकारी विभाग द्वारा सार्वजनिक की जाए। तीन कर्मचारी ऐसे हैं जो कार्यरत रिवालसर में हैं और सेवा कहीं और दे रहे हैं। विभाग में कनिष्ठ अभियंता का भी पद खाली चला हुआ हैl

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विभाग को चेताते हुए कहा कि जल्द ही विभाग लोगों की समस्या का समाधान नहीं करता है तो वे खुद धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे और अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

सहायक अभियंता विद्युत चिंतन प्रकाश के बोल

उधर सहायक अभियंता विद्युत चिंतन प्रकाश ने बताया कि इस समय रिवालसर उप मंडल में स्टाफ की भारी कमी है, जिसके चलते समस्या पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...