रियाली अनाज मंडी में किसानों से खरीद के लिए बुकिंग शुरू, इस दिन से गहूं बेच सकेंगे लोग

--Advertisement--

Image

रियाली- गुरमुख सिंह

उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ते रियाली दानामंडी में सोमवार से किसानों को गेहूं की बिक्री के लिए सुविधा प्रदान होगी। उपमंडल के तहत गेहूं की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। इस अनाज मंडी के खुलने से जहां एक और फतेहपुर सीमांत क्षेत्र के किसानों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

वहीं दूसरी ओर इंदौरा विधानसभा की करीब आठ पंचायतों के किसानों को भी इस दाना मंडी के खुलने से लाभ होगा। हालांकि यहां पर भवन निर्माण का कुछ शेष बचा हुआ है, जिसे सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा।

जिला कांगड़ा में रियाली के लिए पिछले साल सितंबर महीने में सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि 31 मार्च से पहले अनाज मंडी को जनता को सौंप दिया जाएगा। लेकिन कुछ कार्य अभी तक पूरा न होने की वजह से काफी सारे किसानों को अपनी फसल लेकर पंजाब का रुख करना पड़ रहा है। पर सोमवार से यहां पर यह सुविधा किसानों को मिलेगी। किसानों को दाना मंडी में 2015 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का दाम मिलेगा।

क्‍या कहते हैं किसान

  • किसान राजेश कुमार का कहना है समय से पहले फसल की कटाई शुरू हो गई थी। जिस कारण मजबूरन हमें पंजाब दाना मंडी में जाना पड़ा, क्योंकि यहां पर जो भवन बनाया जा रहा है उसका काम पूरा नहीं हुआ है। इस बार दाना मंडी पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाती है तो हमें धान की फसल के समय भटकना नहीं पड़ेगा।
  • किसान मिट्ठू ठाकुर ने कहा हमने टोकन तो ले लिया है। भवन निर्माण का कार्य पूरा हो जाता है और दाना मंडी खुल जाती है तो हमें पंजाब की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। एक तो समय बचेगा और दूसरा घर द्वार में यह सुविधा मिल जाएगी।
  • किसान बंटी ने कहा रियाली में दाना मंडी खोलने से किसानों में काफी खुशी का माहौल है। एक तो आनलाइन बुकिंग की सुविधा और दूसरा घर के पास दाना मंडी। धान की फसल के समय हमें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस बार उन सभी कमियों को दूर किया गया है।

बुकिंग शुरू की

कृषि उपज विपणन समिति के सचिव राजकुमार का कहना है भवन निर्माण का कार्य जनवरी में शुरू हुआ था। कुछ ही कार्य शेष बचा है। वह कल तक पूरा हो जाएगा। शनिवार से बुकिंग शुरू है। 18 अप्रैल को इसे जनता के हवाले कर दिया जाएगा, ताकि किसानों को मुश्किल का सामना न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...