रियल टाइम ऑनलाइन कक्षाएं लगाने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

कोरोना संकट के चलते बंद चल रहे सरकारी स्कूलों में रियल टाइम ऑनलाइन कक्षाएं लगाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों से दो दिनों में ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के कई शिक्षक नियमित ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं। हर घर पाठशाला अभियान के अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए यह कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

प्रदेश के निजी स्कूलों में बीते दो वर्षों से विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं की तर्ज पर ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। इस तर्ज पर प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में भी शिक्षकों ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाई हैं। इन शिक्षकों का यह प्रयोग काफी उपयोगी साबित हुआ है।

विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाने में रुचि दिखाई है। इन स्कूलों में हर घर पाठशाला अभियान के तहत व्हाटसअप के माध्यम से भी डिजिटल शिक्षण सामग्री भेजी गई है। शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा उपनिदेशकों से रिकॉर्ड मांगा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...