राहुल गांधी ईडी पूछताछ मामले में शिमला राजभवन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

शिमला,16 – जसपाल ठाकुर

जून प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णयों से डरने वाली नही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तानाशाही का डट कर मुकाबला करेगी।

आज यहां राजभवन के बाहर कांग्रेस के सत्यग्रह का नेतृत्व करने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से उन पर झूठे मामलें बना कर, जांच एजेंसियों पर दबाव बना कर ,उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से ईडी की घण्टों लम्बी पूछताछ उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रतिद्वंदियों को परेशान करने की पूरी कोशिश कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्यवाही की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यलय में पुलिस का जबरन घुसना और उनके नेताओं से हथापाई करना बहुत ही निदनीय है। उन्होंने कहा कि आज देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और एक तानाशाही ढंग से लोगों की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

प्रतिभा सिंह ने साफ किया है कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ केंद्र की मोदी सरकार के अलोकतांत्रिक निर्णयों का तब तक विरोध जारी रखेगी जबतक की वह जांच एजेंसियों, सीबीआई, इनकम टैक्स या ईडी का दुरुपयोग बंद नही कर देती और उनके नेताओं के खिलाफ यह मामलें वापिस नही ले लेती।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यलय को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है। अपने कार्यलय में जाने से कांग्रेस नेताओं को रोका जा रहा है।

मुकेश ने इसे अघोषित आपातकाल बताते हुए कहा कि आज देश मे लोकतंत्र को बचाने के लिए सबको मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी से उस मामलें में ईडी पूरा दिन पूछताछ कर रही है जो मामला बंद किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामलें को पुनः खोल कर उनके नेताओं को गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश की है जिनके परिवार ने देश को दो प्रधानमंत्री दिए और जिन्होंने देश की आजादी और अंखडता के लिये अपने प्राण तक निछावर किये।

उन्होंने कहा कि चुनावों के समय उनकी लीडर शिप को एक चुनौती दी है और कांग्रेस इस चुनौती का डट कर मुकाबला करेगी।उन्होंने इस बारे धर्मशाला आ रहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस इन हतकंडो से डरने वाली नही।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा देश मे कांग्रेस से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि देश मे आज कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश मे इस समय तानाशाही का राज चल रहा है।उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यलय में पुलिस की घुसपैठ और उनके नेताओं के साथ मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस इन सबसे डरने वाली नही और इसका हर स्तर पर मुकाबला करेगी।

राजभवन के बाहर सत्यग्रह पर बैठने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,विधायक रामलाल ठाकुर, नंद लाल,मोहन लाल ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष महासचिव यशवंत छजटा के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधाधिकारी,महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी,विभागों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता] ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के प्रति चेताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...