राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 के लिए चयन कार्यक्रम 24 नवंबर को धर्मशाला में: डीवाईएसओ

--Advertisement--

धर्मशाला, 21 नवंबर – हिमखबर डेस्क 

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने सूचित किया है कि राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 के लिए भाषण, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता, लोक नृत्य, लोक गायन से प्रतिभागियों के चयन के लिए जिला स्तर पर ट्राॅयल और ऑडिशन आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा आयु वर्ग 15 से 29 में युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चुने गए प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 में भाग लेंगे तथा विजेता प्रतिभागियों के समूह को राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 विकसित भारत युवा नेताओं का संवाद-चरण 02 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी अपने शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं अतिरिक्त उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों का एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

इस जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का कोई भी किराया एवं दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।

सभी प्रतिभागी दल 24 नवंबर 2025 को सुबह 09ः00 बजे खेल परिसर धर्मशाला में पहुंच कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी युवा संयोजक के दूरभाष नम्बर 94183-08292 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...