राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत चम्बा और लाहौल स्पीति के लिए जिला पंचायत संसाधन केन्द्र स्वीकृत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

केन्द्रीय पंचायती राज राज्य मन्त्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने लोक सभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के चम्बा और लाहौल स्पीति जिलों के लिए दो करोड़ रूपये की प्रतेयक लागत से जिला पंचायत संसाधन केन्द्र स्वीकृत किये हैं।

उन्होंने बताया की इन जिला पंचायत संसाधन केंद्रों के माध्यम से पंचायत राज प्रतिनिधियों और पंचायत संस्थाओं से जुड़े हितधारक समूहों को गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ताकि उनकी शाशन क्षमताओं को विकसित किया जा सके और ग्राम पंचायतों को प्रभाबी ढंग से काम करने के लिए सक्षम बनाया जा सके।

उन्होंने बताया की मंत्रालय बर्ष 2022 -2023 से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की संशोधित केन्द्रिय प्रायोजित योजना लागु कर रहा है।

केन्द्रीय केमिकल और फ़र्टिलाइज़र राज्य मन्त्री अनुप्रिया पटेल ने लोक सभा सांसद डॉक्टर राजीव भरद्वाज को संसद में बताया की राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 25 मार्च 2025 को 928 अनुसूचित दवाइयों के अधिकतम मूल्य निर्धारित किये गए हैं।

उन्होंने बताया की इसके अन्तर्गत इन अनुसूचित दवाइयों के अधिकतम मूल्यों में थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर बर्ष 2024 -25 के लिए 0.00551% प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 25 मार्च 2025 से 3200 दवाइयों के खुदरा मूल्यों के अधिकतम मूल्य निर्धारित किये गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...