राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली , कन्फ्यूजन मे भाजपा

--Advertisement--

Image

कल नागरोटा मे होगी जेपी नड्डा की रैली, नगरोटा विधायक अरुण मेहरा का पकड़ा गया झूठ, विधायक के अनुसार 50 हजार की भीड़ एकत्रित की जाएगी,रैली के प्रभारी त्रिलोक कपूर बोले 30 हजार की भीड़ होगी, मौसम के खलल से पहले भाजपा मे आंकड़ों का खलल

नगरोटा बगवां – राजीव जसवाल 

विधानसभा नगरोटा बगवां क्षेत्र में पूरे हिमाचल से जनता रुख करने जा रही है। मसला है, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली का है।

दरअसल, जीएस बाली के इमोशनल आंधी का रुख देख बीजेपी ने जेपी नड्डा के कद का सहारा लिया है। लिहाजा, एक शादी कार्यक्रम में आ रहे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को कार्यक्रम को पार्टी ने मेगा रैली के तौर पर तब्दील करने का फैसला लिया।

कांगड़ा समेत हिमाचल प्रदेश के अलग-अळग हिस्सों से कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो रहा है। आप खुद बीजेपी नेताओं की जुबानी सुनिए। कहां-कहां से जनता की भीड़ इस रैली के लिए इकट्ठा की जा रही है।

आप केसीसी के चेयरमैन और बीजेपी नेता राजीव भारद्वाज को सुनिए। इन्होंने साफ लफ्जों में बताया है कि हर विधानसभा क्षेत्र से 2 हजार लोगों को लाने का जिम्मा है।

रैली को मुमकिन बनाने का जिम्मा बीजेपी के नेता त्रिलोक कपूर के कंधों पर हैं. कपूर ने हर विधानसभा से कार्यर्ताओं के जमावड़े का इंतजाम किया है. नगरोटा बगवां में कहीं भीड़ कम न हो जाए शायद इसका पूरा ख्या रखा जा रहा है।

हालांकि, रैली में लोग कितने पहुंचेगे इसके भी अलग-अलग दावे देखने को मिल रहे हैं। नगरोटा के विधायक 50 हजार से ज्यादा भीड़ आने का दावा कर रहे हैं, तो संपूर्ण हिमाचल से 30 हजार का टारगेट त्रिलोक कपूर बता रहे हैं।

कांगड़ा जिले में जिस तरह से नगरोटा बगवां में बीजेपी प्रदेश से कार्यर्ताओं को बुलाकर एक दम दिखाने की कोशिश कर रही है उसे सियासत के जानकार जीएस बाली के इमोशन से उठे तूफान को वजह बता रहे हैं।

क्योंकि, कई सारे इंटरनल और पार्टियों के गुप्त सर्वे में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और जीएस बाली के बेटे आरएस बाली को लोग अपना प्रचंड समर्थन दे रहे हैं।

ऐसे में बीजेपी के सेनापति को नगरोटा की धरती पर उतारकर तूफान की गति को कम करने की कोशिश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...