राष्ट्रपति निवास में वसंत उत्सव का भव्य आयोजन, नेहा दीक्षित ने दर्शकों का किया मनोरंजन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राष्ट्रपति निवास मशोबरा में 2 मार्च 2026 को वसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के हर वर्ग से लोगों की सहभागिता देखने को मिली जिसमें विद्यार्थी, सेना के जवान, डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

प्रबंधक राष्ट्रपति निवास मशोबरा संजू डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक नृत्य और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जो दर्शकों को हिमाचली विरासत और कला से जोड़ती रहीं। कार्यक्रम में मारिया मोंटेसरी स्कूल कुफरी, मोनाल पब्लिक स्कूल संजौली और आईटीआई मशोबरा से बड़ी संख्या में छात्र और उनके शिक्षक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए स्टार परफॉर्मर नेहा दीक्षित ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पवन द्रागटा ने अपने मंच सञ्चालन से सभी दर्शकों को बांधे रखा।

संजू डोगरा ने बताया कि हर वर्ष की तरह, इस बार भी इस उत्सव में हिमाचली संस्कृति के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को प्रमुखता दी गई। इस आयोजन ने एक बार फिर सबको कला, संस्कृति और देश प्रेम से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विवादों के बीच एसडीएम ओशीन शर्मा ने बंद किए सोशल मीडिया अकाउंट, 9 लाख फॉलोअर्स को लगा झटका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (शहरी) में तैनात...

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, भरे जाएंगे 100 पद

हिमखबर डेस्क एसआईएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और...