राशन डिपो के सेल्समैन पर हमला, अतिरिक्त राशन न देने पर पिता-पुत्र ने किया लहूलुहान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

थाना बड़सर के तहत पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में राशन डिपो के सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायल सेल्समैन का मेडिकल परीक्षण करवाकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जमली राशन डिपो के सेल्समैन करण सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि घरयानी गांव निवासी प्रीतम सिंह और उसका बेटा शुक्रवार को राशन लेने आए थे।

सेल्समैन ने उनके हिस्से का राशन दे दिया, लेकिन जब उन्होंने अतिरिक्त राशन की मांग की, तो उसने इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों आरोपियों ने बहस शुरू कर दी और अचानक प्रीतम सिंह ने डंडे से करण सिंह के सिर पर जोरदार वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

घायल सेल्समैन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने करण सिंह का मेडिकल करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट के कारण कई टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

चौकी प्रभारी प्रकाश ठाकुर के बोल 

चौकी प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...