राम सिंह चम्बियाल बने राज्य सहकारी बैंक के निदेशक

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा में हिमाचल प्रदेश के राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पद का चुनाव राम सिंह चम्बियाल ने जीत लिया है। राम सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी राकेश बेदी को 17 मतों से करारी शिकस्त देकर निदेशक के पद पर कब्जा किया है।

गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी सुरजीत सिंह धीमान की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनावी प्रक्रिया में 129 प्रतिनिधियों में से 125 ने मतदान किया। इसमें राकेश बेदी को 54 जबकि राम सिंह चम्बियाल को 71 मत प्राप्त हुए।

इस कड़े मुकाबले में राम सिंह चम्बियाल ने जीत दर्ज करते हुए निदेशक पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। विजेता के नाम की घोषणा होने पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से उन्हें लादकर बधाई दी।

वहीं, विजेता राम सिंह चम्बियाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सभी प्रतिनिधियों ने सौंपी है। उसका वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। सभी की समस्याओं को हल करवा कर सहकारी सभाओं को विकास पथ पर अग्रसर किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताने के लिए सभी प्रतिनिधियों का आभार भी प्रकट किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...