रानीकोट तक खुला साच पास: चंबा–बैरागढ़–किलाड़ मार्ग बहाल, बर्फबारी से सैलानियों की बढ़ेगी रौनक और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-बैरागढ़-किलाड़ मार्ग को रानीकोट तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। अब पर्यटक रानीकोट तक वाहन सहित पहुंचकर बर्फ में अठखेलियां करने का लुत्फ उठा सकेंगे। उपायुक्त चंबा की ओर से किलाड़ वाया साच पास मार्ग को रानीकोट तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोले जाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि बर्फबारी के बाद चंबा-बैरागढ-किलाड वाया साच पास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बैरागढ तक सीमित थी। मगर मौसम खुलने के बाद भी पुलिस की ओर से बैरागढ से आगे वाहन ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। स्थानीय पर्यटन कारोबार से जुडे लोग मौसम में सुधार के बाद वाहनों को रानीकोट तक ले जाने की अनुमति मांग रहे थे ताकि कामकाज रफतार पकड सकेंगे। इसके साथ ही बैरागढ से आगे मार्ग बंद होने से बर्फ देखने की चाहत लेकर आने वाले पर्यटक भी बीच राह से बैरंग लौट रहे थे।

फीडबैक और परिस्थितियों की समीक्षा के बाद साच पास मार्ग पर रानीकोट तक मिली अनुमति

उपायुक्त ने उपमंडलीय प्रशासन के फीडबैक व परिस्थितियों की समीक्षा के बाद साच पास मार्ग पर रानीकोट तक वाहनों की आवाजाही आरंभ करने की अनुमति दे दी है। स्थानीय पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग मौसम में सुधार के बाद वाहनों को रानीकोट तक ले जाने की अनुमति मांग रहे थे ताकि कामकाज रफ्तार पकड़ सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इनसाफ जीता, बदले की भावना से की गई कार्रवाई और सरकार की तानाशाही हारी: जयराम

हिमखबर डेस्क पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने व्यवस्था...

निकाय व पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को बताया निराधार

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है...

कुल्लू में टेलर की बदतमीजी पर भारी हंगामा, कपड़ों का नाप देने गई युवती से किया अभद्र व्यवहार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक टेलर द्वारा...