
शाहपुर – नितिश पठानियां
कांगड़ा जिला की अंडर-14 छात्र / छात्रा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17/10/2022 से 19/10/2022 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) धर्मशाला में किया गया।
जिनमें एक्लैटिक्स, जुडो व चैश खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन U-14 जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दुरगेला के 07 छात्रों ने जुड़ी खेल में भाग लिया।
जिसमें अंकित वे – 25 किलो भार वर्ग में गोल्ड मैडल, शिवांश ने -45 किलो भार वर्ग में गोल्ड मैडल, वंश ने – 50 किलो भार वर्ग में गोल्ड मैडल, आरयन ने 40 किलो भार वर्ग में सिलवर मैडल, साहिद और अनमोल मे , भार वर्ग में ब्राऊन्ज़ – 30 व +50 किलो मैडल हासिल कर, जुड़ी खेल में” प्रथम” स्थान हासिल कर विजेता रहे।
इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं से अंकित -25 Kg में, शिवांश -45 kg में और वंश – 50kg में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए वयनित हुए।
इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह जम्बाल जी ने डी. पी. ई., राजेश कुमार व पी. ई. टी. रवि कांत सहित समस्त स्टाफ व खिलाड़ी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएँ दी।
