
चम्बा – भूषण गुरुंग
राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो, थाना चंबा के तहत नकारा और अनुपयोगी वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 15 सितंबर को सुबह 11 बजे ब्यूरो के परिसर में निश्चित की गई है ।
पुलिस अधीक्षक, राज्य राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाकारा वस्तुओं का किसी भी कार्यलय दिवस में प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक विविध भंडार का अवलोकन किया जा सकता है ।
नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले बोली दाताओं को एक हजार की नगद धनराशि भी जमा करवानी होगी । सफल बोली दाता की राशि को समायोजित करने के पश्चात शेष बोली दाताओं को उनके द्वारा जमा की गई धरोहर राशि वापस कर दी जाएगी । अधिक जानकारी के लिए ब्यूरो के थाना में संपर्क किया जा सकता है ।
