राज्यपाल ने 3 दिन में ही बदल दिए नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

राज्यपाल व डाॅ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी के चांसलर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 3 दिन में ही नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति को बदल दिया है।

राजभवन से जारी नए आदेशों में विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डाॅ. रविन्द्र शर्मा को नए कुलपति की नियुक्ति तक विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है।

2 अप्रैल को ही राज्यपाल ने 31 मार्च को कुलपति के पद से सेवानिवृत्त हुए डाॅ. परमिंदर कौशल को नए कुलपति की नियुक्ति तक कुलपति बने रहने के आदेश जारी किए थे। 3 दिन बाद ही सरकार ने यू-टर्न ले लिया है।

एबीवीपी डाॅ. परमिंदर कौशल को फिर से विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने का विरोध कर रही थी। इसे लेकर एबीवीपी ने शिमला में भी प्रदर्शन किया। इसके बाद ही सरकार ने डा. रविन्द्र शर्मा को कुलपति बनाया है।

यह पहला मौका है जब 3 दिन में ही कुलपति को बदला गया है। कुलपति का पद खाली होने से अब नए कुलपति को लेकर भी लॉबिंग शुरू हो गई है।

विश्वविद्यालय के नए कुलपति के लिए अनुसंधान निदेशक डाॅ. रविन्द्र शर्मा और डाॅ. राजेश्वर चंदेल सशक्त दावेदार हैं। डाॅ. राजेश्वर चंदेल की सरकार में पकड़ ज्यादा मजबूत है।

इसे देखते हुए उनके कुलपति बनने के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय का इतिहास कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।

यह बात अलग है कि पिछले कुछ समय से विश्वविद्यालय के कुलपति दावेदारों में से नहीं बने हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...