राजीव भारद्वाज और जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी ने प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को शाहपुर के निजी पैलेस में शाहपुर भाजपा मंडल की बैठक हुई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ जिला चंबा और कांगड़ा के सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज भी पहुंचे।

सबसे पहले मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने मुख्यातिथि और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मंत्री सरबीन चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया पर भाजपा के विकास कार्यों पर नेम प्लेट लगाने का आरोप लगाया। इसके बाद सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने अपने पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया और अपने जोरदार भाषण से उनमें जोश भर। उन्होंने मुख्य रूप से तीन विषय केंद्रीय बजट, मनरेगा योजना, आरडीजी को लेकर अपनी बात रखी।

साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार पर सिर्फ वादे करने वाली सरकार है। पिछले तान साल में धरातल पर कुछ भी काम नहीं हुआ। साथ ही शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया पर सिर्फ बोलने वाले नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनको मुख्यमंत्री वीडियो कॉल पर ही पैसे दे देते हैं। वह लगातार झूठ बोलकर शाहपुर के जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच में लेकर जाएं।

ये रहे उपस्तिथ

इस मौके पर पूर्व मंत्री सरबीन चौधरी, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, विश्व चक्षु, सीमा चौधरी, राकेश चौहान, कमल शर्मा, प्रणव शर्मा आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...