राजा वीरभद्र सिंह को आज अंतिम विदाई देगा हिमाचल, अंतिम संस्‍कार से पहले पुत्र का होगा राजतिलक

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह आज पंचतत्‍व में विलीन हो जाएंगे। इससे पहले रामपुर बुशहर स्थित राजमहल में उनके पुत्र एवं विधायक विक्रमादित्‍य सिंह का राजतिलक किया जाएगा। वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग रामपुर पहुंचे हैं।

शिमला, जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह आज पंचतत्‍व में विलीन हो जाएंगे। इससे पहले रामपुर बुशहर स्थित राजमहल में उनके पुत्र एवं विधायक विक्रमादित्‍य सिंह का राजतिलक किया जाएगा। वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग रामपुर पहुंचे हैं।

हिमाचल प्रदेश आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई देगा। शनिवार को तीन बजे रामपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए रामपुर नगर परिषद ने राजघराने के अंतिम धाम स्थल को तैयार कर दिया है।

लोगों के दिलों पर राज करने वाले वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को शिमला में लोग उमड़ पड़े। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शिमला पहुंचे।

शुक्रवार को वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को शिमला स्थित आवास से रिज मैदान और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को रामपुर ले जाते समय सड़क किनारे खड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। बारिश के बावजूद प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोग डटे रहे।

सोनिया ने नामित किया चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लिए चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया है। यह प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रामपुर बुशहर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से अंतिम संस्कार में भाग लेगा व श्रद्धासुमन अर्पित करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पवन बंसल, आनंद शर्मा व राजीव शुक्ला शामिल हैं। बघेल शनिवार को रामपुर पहुंचेंगे। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुंचे। वीरभद्र सिंह उनके रिश्ते में मौसा थे।

विक्रमादित्य का आज होगा राजतिलक

अंतिम संस्कार से पहले वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह का रामपुर के राजमहल में राजतिलक होगा। दिन में 11 बजे होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षा संकट में, युवा बेरोजगार; हिमाचल बजट 2026-27 ने सरकार की असलियत उजागर

जनविरोधी बजट में शिक्षा, रोजगार और महिलाओं के मुद्दे...

हिमाचल का पारंपरिक पकवान अब मेलों की शान, जायका मजेदार, खुशबू असरदार

हिमखबर डेस्क मक्की की रोटी और सरसों दा साग यह पंजाब...

शिमला में दो समुदायों के बीच बड़ा विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात; जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो समुदायों...