
शाहपुर – नितिश पठानियां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरीणी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एन. एस.) के 7 दिवसीय कैंप का शुभारंभ एनएसएस स्टेट एडवाइजरी कमेटी मेंबर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के प्रधानाचार्य अनिल जरियाल के कर कमलों से शुरू हुआ ।
इस कैंप के प्रभारी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पंकज जम्वाल जी ने मुख्य अतिथि महोदय के सामने कार्यक्रम और कैंप से संबंधित विषय वस्तु की रूपरेखा मुख्य अतिथि महोदय के सामने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि महोदय ने सभी स्वंयसेवियों को एनएसएस के सात दिवसीय कैंप के सफल आयोजन लिए शुभकामनाएं दी ।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरीणी नरेंद्र कुमार,महिला कार्यक्रम अधिकारी रंजू बाला, काकू राम, रवि कुमार, विशाल कुमार, सतीश कुमार, अजय कुमार, संगीता शर्मा और मधू बाला सहित पाठशाला के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
