
लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता
राजकीय महाविद्यालय लंज में 11 जुलाई से नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू होने जा रहा है।
महाविद्यालय में कला स्नातक, वाणिज्य स्नातक के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के साथ ही इस बार से विज्ञान स्नातक प्रथम वर्ष में मैडिकल,नान मैडिकल साथ में कंप्यूटर सांईस में भी प्रवेश होगा।
अतः बाहरवीं पास जो भी विद्यार्थी स्नातक में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं वे 11 जुलाई से सुबह 10:00 बजे से 02:00 बजे तक कार्यालय समय में आकर अपना प्रवेश अपनी प्रवेश समिति के पास ले सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश पटियाल ने कहा कि प्रवेश की पूरी तैयारी कर ली गयी है और प्रवेश से संबंधित नियमावली महाविद्यालय की वेबसाइट www.gclanj.ac.in पर भी उपलब्ध है।
वहाँ से भी सभी तरह की जानकारी हासिल की जा सकती है या फिर प्रवेश समिति के दूरभाष नंबर पर कॉल करके भी बच्चे जानकारी ले सकते हैं।
