
लंज – निजी संवाददाता
राजकीय महाविद्यालय लंज की HGCTA की स्थानीय इकाई ने आज केन्द्रीय इकाई के आह्वान पर हिमाचल सरकार द्वारा यूजीसी के 7वें वेतनमान को देने में देरी करने जोकि 2016 से लंबित चल रहा है और अभी भी सरकार इस वेतनमान को लागू करने के पक्ष में कोई भी सकारात्मक सोच नहीं रख रही है और कॉलेज व यूनिवर्सिटी के प्राध्यापकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
पिछले 23 मई से जारी एक घंटे के सांकेतिक धरना के बाद भी वर्तमान सरकार हमारी किसी भी मांग को सुनने के लिए तैयार नहीं है इसलिए अब अध्यापकों को मजबूरन कड़े कदम अपने आन्दोलन के लिए उठाने पड़ रहे हैं।
इसको लेकर आज दिनाँक 04/06/2022 को हिमाचल प्रदेश के सभी कॉलेज में सामूहिक भूख हड़ताल की जा रही है। यह भूख हड़ताल आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी और यह सामूहिक भूख हड़ताल आगामी 09/06/2022 तक सभी महाविद्यालयों में जारी रहेगी ।
फिर भी वर्तमान सरकार कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो इस आन्दोलन को और तेज किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
इस भूख हड़ताल में राजकीय महाविद्यालय लंज के सभी प्राध्यापक पूर्ण रूप से अपना सहयोग दे रहे हैं और भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
