राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में राष्ट्रीय स्तर रोवर्स रेंजर्स कार्निवल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसवाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स राष्ट्रीय कार्निवल के दूसरे दिन की शुरुआत राज्य प्रदर्शनी के साथ की गई ।

भारत वर्ष के 24 राज्यों व मित्र देश नेपाल के रोवर्स रेंजर्स ने अपनी संस्कृति को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अवगत करवाया ।

इस राज्य प्रदर्शनी में पूरे भारत वर्ष की संस्कृति की झलक एक छत के नीचे देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में एसओसी गाइड मीना भट्टी ,जिला सयुंक्त सचिव रेणुका गुप्ता, व राहुल रुंगटा अधयक्ष यूथ कमेटी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।

आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में दोपहर बाद नारा लेखन, पेंटिंग व रंगोली प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया ।

आज की सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया होंगे, इस संध्या में लोकगीतों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...