
लंज – निजी संवाददाता
प्रेस नोट आज दिनांक 06-10- 2022 को राजकीय महाविद्यालय देहरी में पीटीए कार्यकारिणी की बैठक प्राचार्य डॉ कामाक्षी लुंबा की अध्यक्षता में हुई। इसमें शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के लिए गठित पीटीए को भंग किया गया।तथा सत्र 2022-23 के लिए नई कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में हरजीत सिंह प्रधान, प्रदीप उप प्रधान डॉ इंद्रजीत सचिव, मोहिंदर सिंह सह सचिव, रंजना देवी कोषाध्यक्ष, और डॉक्टर राकेश कुमार को सलाहकार चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ शशि कुमार मंजू बाला सुनीता देवी को चुना गया।
