राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की रोवर रेंजर इकाई ने किया पौधारोपण

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की रोवर रेंजर इकाई (स्काउट्स) द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है।

जिसके अंतर्गत जुलाई माह में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग चार सौ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है जो कि महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के तत्वाधान में पूरा किया जाएगा।

पौधारोपण अभियान का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद सिंह पटियाल द्वारा किया गया। जिन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने हेतु प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अभियान को महाविद्यालय के स्काउट्स लीडर प्रो धर्मेंद्र तनवर एवम डॉक्टर कपिल सूद द्वारा विशेष रूप से शुरू करवाया गया ताकि सभी को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा भी पौधारोपण किया जा रहा है।

मुख्य रूप से कुछ औषधीय पौधे जैसे आमला, अमलतास, निर्गुंडी और जामुन आदि के पौधे भी लगाए जा रहे हैं तथा इस बार सागवान के भी कुछ पौधे लगाए जाएंगे।

भूमि कटाव की समस्या से निपटने के लिए बांस के पौधे भी पर्याप्त मात्रा में लगाए जा रहे हैं ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...