राकेश पठानिया बोले वनरक्षक राजेश कुमार को दिलाएंगे शहीद का दर्जा, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ संस्कार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

बंगाणा उपमंडल के तहत सैली में जंगल में लगी आग बुझाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन रक्षक राजेश कुमार का उनके पैतृक गांव बदोली में बुधवार को अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

उनकी अंतिम यात्रा में वन मंत्री राकेश पठानिया भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि राजेश कुमार ने कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए अपने फर्ज के लिए कुर्बानी दी है और प्रदेश सरकार उन्हें शहीद का दर्जा देगी।

यह मामला कैबिनेट में ले जाया जाएगा। सरकार शहीद के परिवार से एक सदस्य को नौकरी भी प्रदान करेगी। साथ ही पत्नी को नियमानुसार पेंशन भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार को प्रदेश सरकार और प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि राजेश कुमार ने कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए अपने फर्ज के लिए कुर्बानी दी है और प्रदेश सरकार उन्हें शहीद का दर्जा देगी। यह मामला कैबिनेट में ले जाया जाएगा और सरकार शहीद के परिवार से एक सदस्य को नौकरी भी प्रदान करेगी। साथ ही पत्नी को नियमानुसार पेंशन भी प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...

मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: दोस्तों के साथ घूमने गए पंजाब की युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  लुधियाना के एक युवक की मनाली यात्रा के...

एचपीयू व कालेजों में अब विद्यार्थियों को देनी होगी बढ़ी हुई परीक्षा फीस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) सहित संबद्धता प्राप्त कालेजों...