
जवाली- माधवी पंडित
हिमाचल प्रदेश सरकार व श्रम विभाग द्वारा कौशल विकास भत्ता के लिए मान्यता प्राप्त रजनी ग्रामीण विकास संस्था जवाली (कैहरियां) में दाखिला शुरू हो चुका है तथा इच्छुक लड़कियां व महिलाएं किसी भी कार्यदिवस को सेंटर में आकर दाखिला ले सकती हैं।
संचालक सुनील दत्त ने बताया कि संस्थान में 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों/महिलाओं को कौशल विकास भत्ता के तहत मुफ्त में एक साल का सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें दाखिला लेने वाली लड़की या महिला की पारिवारिक वार्षिक आय दो लाख या इससे कम होनी चाहिए।
संस्थान का मुख्य उद्देश्य गरीब लड़कियों-महिलाओं को प्रशिक्षित करके स्वरोजगारोन्मुखी बनाना है। संस्थान में मात्र 20 ही सीटें मान्य हैं। यह चतुर्थ बैच होगा। दाखिला की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक है।
इसके अलावा ब्रिलिएंट इंस्टीच्यूट ऑफ आईटी जवाली (कैहरियां) में भी पीजीडीसीए, डीसीए, डीसीपीए, बेसिक, टेली के लिए भी दाखिला शुरू हो गया है। हिंदी-अंग्रेजी की टाइपिंग भी सिखाई जाती है। प्रशिक्षण के लिए जल्द से जल्द दाखिला लें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में 8679462601 या 9418512438 पर संपर्क करें।
