
हिमखबर- डेस्क
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है.इसके लिए HPPSC ने हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक सेवा के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://hppsconline.hp.gov.in/HPPSC/Applicant पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
साथ ही इस लिंक http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc/WriteReadData/LINKS/Advert के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 29 पदों को भरा जाएगा.
HPPSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2022
HPPSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं – 07
तहसीलदार – 14
प्रखंड विकास अधिकारी – 5
ट्रेजरी ऑफिसर – 03
HPPSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए.
HPPSC Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
HPPSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क- 400 / –
अन्य राज्यों के उम्मीदवार (अन्य राज्यों के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों सहित)- ₹400/-
आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – ₹100/-
