रक्तदान के लिए आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

--Advertisement--

रक्तदान के लिए आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

कुल्लू –  अजय सूर्या 

टीम सहभागिता के सदस्यों द्वारा एक रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम राजकीय (छात्र)वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में आयोजन किया।

इस कार्यक्रम को करने से पहले टीम सहभागिता के सदस्य क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के रक्त केंद्र में डॉ०वीर सिंह से मिले और उनसे रक्त दान के बारे में जानकारी ली।

जहां डॉ० वीर सिंह नें टीम को रक्त दान करने के योग्यता एवं फायदों के बारे में बताया उसके बाद टीम के सदस्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में जागरूकता कार्यक्रम के लिए पहुँचे।

प्रधानाचार्य प्रकाश नें टीम सहभागिता के कार्यों की सराहना की और स्कूली छात्रों को रक्त दान के महत्व बताने के लिए आभार जताया।

सोनू कुमार, ज़िला समन्वयक टीम सहभागिता नें जानकारी देते हुए बताया कि टीम सहभागिता पिछले एक हफ़्ते से ज़िला कुल्लू में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसके तहत आज रक्तदान की महत्त्वता पर प्रकाश डाला गया।

ये रहे उपस्थित 

इस कार्यक्रम के दौरान टीम सहभागिता की तरफ़ से इशू, आरती, सोनिया, धीरज, सृष्टि एवं दीपक तथा विद्यालय स्टाफ़ से श्याम सुंदर एवं असीम राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...

गुस्से में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मच गई चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के माजरा पुलिस...