योगा सिखाते समय छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नाहन तहसील के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं अदालत ने आरोपी शिक्षक को 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी शिक्षक का निलंबन भी तय माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार महिला पुलिस थाना नाहन में एक महिला ने गत 7 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी 7वीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है।

उसने आरोप लगाया कि स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल में योगा सिखाने के दौरान बेटी से छेड़छाड़ की। साथ ही शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को यह धमकी भी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह स्कूल से उसका नाम काट देगा। जैसे ही इस मामले का परिजनों को पता चला तो तुरंत इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

एसपी एनएस नेगी के बोल 

उधर, एक प्रेस विज्ञप्ति में सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को बीती देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत से 22 जुलाई तक आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...