यूपीएससी के अतिरिक्त सचिव ने परीक्षा के प्रबंधों का लिया जायजा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला 05 अगस्त – राजीव जसवाल

संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा के नियुक्त पर्यवेक्षक अतिरिक्त सचिव यूपीएससी पुष्पिंद्र राजपूत ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए इसके साथ ही यूपीएससी की दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। उल्लेखनीय है कि धर्मशाला में सात अगस्त को चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस बाबत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला प्रशासन के साथ आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें परीक्षा के  प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यूपीएससी के अतिरिक्त सचिव पुष्पिंद्र राजपूत ने कहा कि धर्मशाला को इसी वर्ष यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए चयनित किया गया है तथा जून माह में भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का भी सफल आयोजन यहां पर किया जा चुका है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अतिरिक्त सचिव पुष्पिंद्र राजपूत ने परीक्षा केंद्रों का भी जायजा भी लिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल, एडीसी गंधर्वा राठौढ, एडीएम रोहित राठौर सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...