
कांगड़ा,राजीव जसवाल
करोना महामारी की दूसरी लहर मैं लगाए गए लॉकडाउन के बीच यूथ क्लब कांगड़ा जरूरतमंदों का तीमारदार बना है।
इसके तहत राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में यूथ क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया जा रहा है, बता दे यूथ क्लब करोना काल के दौरान यूथ क्लब करोना मरीजों के लिए कुछ न कुछ सहायता करता आ रहा है।
क्लब की तरफ से पिछले वर्ष भोजन वितरित करने का कार्य किया गया था, यूथ क्लब के जनरल सेक्टरी नंदन शर्मा ने बताया कि आज टांडा में दाखिल मरीजों के तीमदारो के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है।
जिसमें कड़ी राजमा व चावल का वितरण किया गया, आने वाले दिनों में यह सेवा इसी तरह ही होगी।
इस दौरान श्याम वर्मा, अजय परिहार, नंदन शर्मा, पंकज सोनी, संजीव सोनी, सुमित कुमार, कमल कुमार अन्य यूथ क्लब के सदस्य मैं अपनी भागीदारी दर्ज करवाई।
