युवा मंडल भलाड और ग्राम पंचायत भलाड ने 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

--Advertisement--

Image

भलाड , शिबू ठाकुर

विकास खंड नगरोटा सूरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत भलाड और युवा मंडल भलाड द्वारा आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सैनिक रिटायर कर्नल सुदेश सिंह, प्रधान मंगल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और युवा मंडल भलाड पंचायत सदस्यों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में युवा मंडल ग्राउंड में ध्वजारोहण कर और सलामी ली।

ध्वजारोहण करते ही ग्राउंड प्रांगन में,जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता की गुंज से गुंजायमान हो उठा । और प्रधान मंगल सिंह, पंचायत सदस्यों, ग्रामीणों को वैश्विक महामारी पर सरकार के दिशा निर्देशों को मानते हुए विजय हासिल करने की शपथ दिलाई गई और प्रधान मंगल सिंह ने युवा मंडल भलाड के सदस्यों को 1100 रूपए और वॉलीबॉल किट दी ।

सेवानिवृत्त सैनिक रिटायर कर्नल सुदेश सिंह ने 1100 रूपए दिए और इस अवसर पर रिटायर सैनिकों के साथ साथ गांव वासियों का भरपूर सहयोग रहा।

इस मौके पर प्रधान मंगल सिंह, कर्नल सुदेश सिंह पंचायत सचिव विजय सिंह, हरवंत सिंह, रणजीत सिंह , युवा मंडल भलाड के अध्यक्ष करण पगरोत्रा, रोहित भडवाल, बलवीर सिंह, जगदीप पठांनिया,नोवी कुमार, सुमित, कुमार सचिन कुमार, प्रभात आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...