युवा क्लब भाली द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप प्रधान मुंशी राम की अध्यक्षता में किया गया। 

--Advertisement--

Image

कोटला -स्वयम

युवा क्लब भाली द्वारा मंगलवार को क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाली उप प्रधान मुंशी राम की अध्यक्षता में किया गया। इस सात दिवसीय प्रतियोगिता में 10 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं । इस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन नूरपुर जिला अध्यक्ष रमेश राणा करेंगे‌ । इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2100 रुपए और उपविजेता टीम को 1100 रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी ।

इस मौके पर उप प्रधान मुंशी राम ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए । जिससे हमारा युवा स्पोर्ट्स की ओर ज्यादा ध्यान दें । और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए खुद पर विश्वास करना बहुत जरूरी है। और आपका विश्वास ही आपको जीता सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी समाजिक कार्यों में जुडी रहे, ताकि हम सभ्य समाज का निर्माण कर सकें ।

इस मौके पर युवा क्लब ने खेल मैदान बनवाने की मुख्य अतिथि से मांग की जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द खेलकूद मैदान बनवाने का आश्वासन दिया। और क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर मुनीश, कौशल, नीनू शर्मा , सतीश राणा, सनी ठाकुर, मनोज गुलेरिया, नवजोत शर्मा, रविंद्र गुलेरिया, लेखराज, अमित शर्मा सहित काफी संख्या में युवा मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...