युवाओं ने कालेश्वर महादेव मंदिर किमन में लगवाया वाटर कूलर

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन लाहडू पंचायत में स्थित ऐतिहासिक कालेश्वर महादेव मंदिर किमन में युवाओं सागर गुलेरिया, संजीव गुलेरिया, हरदीप सिंह, साहिल गुलेरिया, अंशु गुलेरिया, विकास समयाल, गौरव कुटलैहडिया ने पंचायतवासियों के सहयोग से लोगों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाया।

युवाओं ने अपनी जेब से पैसा डालकर गर्मियों में लोगों को ठंडा जल मिले, इसके लिए वाटर कूलर लगवाया। इस वाटर कूलर के लगने से हर राहगीर को ठंडा पानी पीने को मिलेगा।

युवाओं ने बताया कि कालेश्वर महादेव मंदिर किमन में काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं तथा इस रास्ते से होकर काफी स्कूली बच्चे चिलचिलाती गर्मी में गुजरते हैं, उनकी सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाने की योजना बनाई तथा पंचायत के हर घर में जाकर पैसे एकत्रित किए। इसमें लोगों का भी काफी सहयोग रहा। युवाओं के इस कार्य की काफी सराहना की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...