युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे अनेक कदम

--Advertisement--

Image

समय का सदुपयोग ही जीवन की सफलता का रहस्य – राम कुमार

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनाल माजरा, लोधी माजरा तथा गुल्लरवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य संसदीय सचिव (शहरी एवं नगर नियोजन, उद्योग तथा राजस्व) राम कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

राम कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों का प्रदर्शन है।

जिससे वर्षभर बच्चों ने शिक्षा व अन्य गतिविधियों के लिए क्या प्रयास किए हैं, उससे उनकी प्रतिभा का पता लगता है। उन्होंने कहा कि बद्दी-नालागढ़ से कई विद्यार्थी उच्च पदों पर पहंुचे है उनसे भी विद्यार्थी प्रेरणा लें।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि समय का सदुपयोग ही जीवन की सफलता का रहस्य निहित है जो विद्यार्थी समय का चक्र पहचान कर उचित ढंग से कार्य करेगा तो उसकी उन्नति में चार चाँद लग सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नशा आज देश एवं प्रदेश की बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार अनेक कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बी.बी.एन में स्थापित उद्योगों के उद्योगपतियों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह भी किया।

राम कुमार ने इस अवसर पर रा.व.मा.पा. चनाल माजरा, लोधी माजरा तथा गुल्लरवाला के विद्यार्थियों को विभिन्न उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

मुख्य संसदीय सचिव ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रावमापा लोधी माजरा में स्कूल के स्टेज को बनाने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन जट्टीमाजरा के लिए पांच लाख रुपये, सामुदायिक भवन लोधीमाजरा के लिए पांच लाख रुपये, सामुदायिक भवन अनुसूचित जाति बस्ती लोधीमाजरा के लिए पांच लाख रुपये और निर्माण रास्ता लिंक रोड़ बचना राम मास्टर, सुरेन्द्र व अन्यों के घर तक लोधीमाजरा के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृति किए गए है।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने चनाल माजरा, लोधी माजरा तथा गुलरवाला के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत लोधी माजरा के प्रधान रमेश कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत गुल्लरवाला के प्रधान गुरमीत कौर, उप प्रधान पम्मी चैधरी, ग्राम पंचायत किश्नपुरा के उप प्रधान अब्दुल गफुर, रावमापा नालागढ़ के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, रावमापा चनाल माजरा की प्रधानाचार्य सोनिया अग्रवाल, उत्कृष्ट रावमापा गुल्लरवाला उपमा शर्मा, पी एण्ड जी के महाप्रबंधक जे.पी बधला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ सोलन श्याम लाल धीमान, एसएमसी गुल्लरवाला के प्रधान गुरूपाल, एसएमसी प्रधान गुरमीत, एसएमसी लोधी माजरा की प्रधान सीमरन धीमान, वार्ड सदस्य सीमा देवी, नसीब चंद, लायक राम, रीतु देवी, वीना देवी, अंजना देवी, किश्न कुमार बिट्टु, रामकर्ण, मदन लाल धीमान, पवन चंदेल सहित विभिन्न पंचायती राम संस्थानों के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...