युवक पर तेंदुए ने किया हमला, दोनों के बीच 12 मिनट तक चला संघर्ष, जिससे तेंदुए की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में स्थित अर्की उपमंडल के सरली गांव में सोमवार सुबह लगभग 7 बजे दूध लेने जा रहे एक युवक प्रवेश निवासी सरली पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि युवक ने निडरता दिखाते हुए तेंदुए के साथ डटकर मुकाबला किया व तेंदुए के चंगुल से बच गया।

हालांकि इस घटना में तेंदुए की मौत हो गई तथा घायल अवस्था में युवक को अर्की अस्पताल लाया गया जहां युवक का उपचार चल रहा है।

युवक ने बताया कि वह सुबह लगभग 7 बजे अपने खेतों से होकर दूध लेने के लिए जा रहा था कि अचानक घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया।

लगभग 12 मिनट तक युवक ने तेंदुए के साथ डटकर मुकाबला किया तथा अंत में जैसे ही तेंदुए ने युवक पर दोबारा हमला किया युवक ने तेंदुए के जबडे़ को पकड़कर उसके हमले को विफल कर दिया। युवक अर्की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इलैक्ट्रीशियन ट्रेड में द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है।

युवक के चाचा श्याम लाल ने बताया कि इस बारे में संबंधित विभाग को 6 मार्च को सूचित किया गया था व पिंजरा लगाने की मांग की थी, क्योंकि उस दिन भी सुबह के समय लगभग 7:30 बंजे तेंदुए ने एक स्कूटी सवार पर हमला किया था तथा स्कूटी सवार अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गया था।

वन मंडलाधिकारी राज कुमार शर्मा के बोल

उधर, वन मंडलाधिकारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा घायल युवक को फौरी राहत के तौर पर 5 हजार रुपए की राशि दे दी गई है तथा विभाग के अधिकारी मौके पर हैं तथा छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...

बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका: 62 पदों पर सीधी भर्ती, इस दिन होगा Interview

हिमखबर डेस्क  मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स सोलन द्वारा फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव...