युवक ने पुल से छलांग लगा आत्महत्या का किया प्रयास

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के कंदरौर पुल पर बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही युवक ने पुल के ऊपर छलांग लगाने का प्रयास किया स्थानीय लोगों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर क्या कारण था कि युवक आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया।

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एक युवक कंदरौर पुल पर काफी समय से टहल रहा था। ऐसे में स्थानीय लोगों की नजर उक्त युवक पर पड़ी। युवक ने देखते-देखते पुल से छलांग लगाने का प्रयास किया। पुल के ऊपर से गुजर रहे लोगों ने युवक को ऐसा करते देख लिया और युवक को छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बिलासपुर पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

क्या बोले- अमित कुमार, एएसपी, बिलासपुर

युवक की पहचान और पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक इस तरह का कदम उठाने पर क्यों मजबूर हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कभी बंद नहीं होगी सरकारी कर्मचारियों की ओपीएसः सीएम

मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते, तो आज हिमाचल...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क  ्बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर-मंडी ने समेकित बाल...

बच्चों ने विज्ञान गतिविधियों में लिया भाग

शाहपुर - नितिश पठानियां  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र एटीसी, शाहपुर में...

मुख्यमंत्री ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दियाड़गी में 60 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं की लोगों को समर्पित

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी...