
ज्वाली, माध्वी पंडित
युकां ब्लॉक जवाली द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87वां जन्मदिन सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल जवाली में मरीजों सहित स्टाफ को फल, मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए।
चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने छह बार प्रदेश की बागडोर संभाली है तथा हर विस् क्षेत्र का एक समान व संतुलित विकास करवाया। कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं की। जवाली का विकास भी राजा वीरभद्र सिंह की देन हैं। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह एक बार फिर से प्रदेश की बागडोर संभालेंगे तथा विकास के रुके हुए पहिए को गति प्रदान करेंगे।
