यर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड में एजेंसी मैनेजर के भरे जाएंगे 8 पद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मैसर्ज़ केयर हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में एजेंसी मैनेज़र के 8 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 22 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

इसके अलावा 23 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में और 24 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 24 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 20 से 35 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 9023141313 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...