यमुना नदी से माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले तीन और काबू, अब तक 5 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

हाल ही में यमुना नदी से हिमाचल के खनन विभाग के निरीक्षक को अगवा करने के मामले में पांवटा साहिब पुलिस ने 3 और गिरफ्तारियां की हैं। खाकी कुल 5 को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय नासिर अली पुत्र निसार, 24 वर्षीय नदीम पुत्र नसीम, 30 वर्षीय मोहसीन पुत्र सैय्यद हसन के तौर पर की गई है। सोमवार शाम पुलिस इन आरोपियों को उत्तराखंड से लेकर वापस पांवटा साहिब पहुंची।

करीब पौने घंटे तक खनन इंस्पेक्टर सफेद रंग की स्कॉर्पियो में अवैध खनन करने वालों के शिकंजे में रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से अपने मालिक के इशारे पर पांच लोग स्कॉर्पियो लेकर मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर पुलिस के साथ गुत्थम गुत्थी भी हुई।

24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। ये भी बताया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो उत्तराखंड के एक खनन कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने तीन और गिरफ्तारियों की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। डीएसपी ने और गिरफ्तारियों की संभावना से इंकार नहीं किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...