
इंदौरा – शम्मी धीमान
रेलवे लाइन मोहटली के पास के एम 104/26-28 डाउन ट्रैक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत हो गई है। हादसे की सूचना रेलवे पुलिस चौकी कंदरोड़ी को दी गई।
चौकी प्रभारी विक्रमजीत सिंह, हवलदार बलवंत सिंह और विनोद कुमार रेलवे पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आसपास से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है।
रेलवे चौकी प्रभारी विक्रमजीत ने बताया कि मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र कुंदन लाल निवासी सूरजपुर तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 33 साल है। वह दिहाड़ी-मजदूरी करता था। उसका अभी एक तीन साल का बेटा है।
बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार दोपहर के समय घटित हुई है। पुलिस चौकी कंदरोड़ी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।
