मैरा में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

मैरा में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत।

ज्वाली – शिबू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत मैरा फाटक के नजदीक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण चालक की मौत हो गई है जबकि सवार को गंभीर चोटें आई हैं।

मृतक की पहचान अशोक कुमार (62) पुत्र साधू राम निवासी पंगोली लाडथ तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अशोक कुमार अपनी पत्नी सुषमा देवी के साथ अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (एचपी 39-5999) के माध्यम से मैरा की तरफ आ रहे थे कि फाटक के नजदीक नियंत्रण खो बैठे तथा गाड़ी पेड़ से टकरा गई जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को उपचार हेतू सिविल अस्पताल जवाली लाया गया, जहां अशोक कुमार की मौत हो गई जबकि सुषमा देवी को टांडा के लिए रेफर कर दिया गया।

ज्वाली पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर पुलिस मौका पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...